ग्राउंड रिपोर्ट, पंचकूला। पिंजौर के मंडावाला इलाके में शनिवार देर रात एक महिला पर उसके पुरुष दोस्त ने नुकीली चीज से जानलेवा हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद युवक ने महिला के गले पर नुकीली चीज से कई वार कर दिए।
घटना के बाद घायल महिला को पहले नानपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी हालत गंभीर देखते हुए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया गया। महिला का फिलहाल इलाज चल रहा है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला अपने कुछ दोस्तों के साथ हिमाचल घुमने आई थी। वे पिंजौर के मंडावाला में अपने जानकर के पास रुके थे। देर रात किसी बात को लेकर बहस हुई, जो हिंसक रूप ले गई। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।